राजनीति

विनोद बने प्रदेश युवा भाजपा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

सिरमौर जिला के रेणुका चुनाव क्षेत्र के युवा भाजपा नेता विनोद शर्मा  कल्मयाण को प्रदेश युवा भाजपा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। गत दिवस प्रदेश भाजपा कार्यालय से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा द्वारा गठित राज्य युवा भाजपा कार्यकारिणी में रेणुका से विनोद शर्मा कल्मयाण के साथ सिरमौर जिला के 5 युवा नेताओं सहित पूरे प्रदेश से युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में 48 जुझारू युवाओं को शामिल किया गया है। विनोद शर्मा कल्मयाण आरएसएस हरिपुरधार जिला में सहसंयोजक के साथ-साथ रेणुका मंडल संघ के कार्यवाह का दायित्व भी संभाल रहे हैं और इससे पूर्व एबीपी के जिला संयोजक और डिग्री कॉलेज नाहन के एबीपी कैंपस अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।

अब युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने परसिरमौर जिला के रेणुका चुनाव क्षेत्र के युवा भाजपा नेता विनोद शर्मा  कल्मयाण को प्रदेश युवा भाजपा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। गत दिवस प्रदेश भाजपा कार्यालय से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा द्वारा गठित राज्य युवा भाजपा कार्यकारिणी में रेणुका से विनोद शर्मा कल्मयाण के साथ सिरमौर जिला के 5 युवा नेताओं सहित पूरे प्रदेश से युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में 48 जुझारू युवाओं को शामिल किया गया है। विनोद शर्मा कल्मयाण आरएसएस  जिला हरिपुरधार  में सहसंयोजक के साथ-साथ बड़ग मंडल संघ के सहसंयोजक का दायित्व भी संभाल रहे हैं और इससे पूर्व एबीपी के जिला संयोजक और डिग्री कॉलेज नाहन के एबीपी कैंपस अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। विनोद शर्मा बाल्यकाल से ही वर्ष 2009 से संघ के कार्यकलापों से जुड़े रहे हैं।

अब युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर रेणुका चुनाव क्षेत्र में विनोद शर्मा कल्मयाण के युवा साथियों में खुशी का माहौल है। विनोद शर्मा कल्मयाण ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के लिए राज्य भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, सिरमौर जिला युवा भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर और रेणुका मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर का आभार जताया है और उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया कि वह पहले की भांति ही इस महत्वपूर्ण दायित्व पर और अधिक ऊर्जा और तन्मयता से  पार्टी को और मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस नए दायित्व पर रहते हुए वह युवा शक्ति को और अधिक संगठित करके भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और वरिष्ठ नेताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी चेष्टा करेंगे। उल्लेखनीय है कि गत दिवस गठित प्रदेश कार्यकारिणी में विनोद कल्मयाण के अतिरिक्त सिरमौर जिला के पच्छाद चुनाव क्षेत्र से प्रशांत ठाकुर और अंशुल पुंडीर, शिलाई से नरेंद्र प्रताप सिंह और नाहन चुनाव क्षेत्र से शुभम नेगी को प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

45 minutes ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

5 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

5 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

7 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

7 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

8 hours ago