मुख्य समाचार

हाटी मुद्दे पर भाजपा ने की ओछी राजनीति – हर्षवर्धन चौहान

नहन (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

उद्योग व संसदीय कार्य मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि चांदनी से कठवार सड़क को पक्का करने के लिये 1.60 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है और आगामी गर्मियों के दौरान इस सड़क को पक्का करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की इस संबंध में लंबे समय की मांग थी और सड़क की हालत काफी खराब रहती है। वह आज सिरमौर जिला के चांदनी व कठवार में जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान हमारी सरकार की सर्वोपरि प्राथमिकताओं में हैं और कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर छोटे-छोटे संपर्क मार्गों के लिये दो-दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विकास के लिये स्थानीय लोगों का आपसी सामजस्य व तालमेल बहुत जरूरी है। कोई एक व्यक्ति भी यदि विकास में अडंगा डाले तो कहीं न कहीं योजना में विलंब हो जाता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क सड़कों के लिये स्थानीय लोगों की सहमति जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनके लिये सभी क्षेत्र व लोग एक समान हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री व मंत्री अनेक बार शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आए लेकिन कभी भी विकास की बात नहीं की और न ही कोई धनराशि क्षेत्र के लिये उपलब्ध करवाई। वे केवल हाटी मुद्दे पर राजनीति करने के लिये आते रहे। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों को सुधारा जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि का बजट में प्रावधान किया गया है।

इसी बीच गुईनल बस्ती के समस्त ग्रामवासी मंत्री से अपनी मांगों को लेकर मिले। उनकी मांगों में शिलोल खड्ड से गुईनल के लिये एक पाईपलाईन विछवाने की मांग की। उन्होंने सिंचाई के लिये इस गांव में एक बड़े टेंक के निर्माण का भी आग्रह किया। मंत्री ने संबंधित विभाग को इस मांग को जल्द पूरा करने के आदेश दिए। हर्षवर्धन चौहान ने 5 करोड़ की लागत से बनने वाली गिरी से सिंधी बाग हावड़ा पेयजल योजना के निर्माण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिये जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने शिल्ली सामुदायिक भवन निर्माण के लिये दो लाख की घोषणा की। उन्होंने पंचायती राज प्रतिनिधियों से कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य की जरूरतों को पूरा करने के लिये यदि गरीब लोगों को आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो तो उन्हें नाम भेजे जाए, वह प्रत्येक को 10 हजार की आर्थिक सहायता देंगे।

हर्षवर्धन चौहान ने वरिष्ठ अधिवक्ता व हाटी की लड़ाई लड़ने वाले जीत ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने हाटी क्षेत्र के लोगों को जनजातीय दर्जा प्रदान करने के लिये किए गए लंबे संघर्ष और योगदान के लिये जीत ठाकुर को याद किया। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की 30 सालों की मेहनत के बाद दूरदराज शिलाई क्षेत्र को मंत्री का पद मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को रफतार मिली है और 100 करोड़ की परियोजनाएं मंत्री ने इस क्षेत्र के विकास को स्वीकृत करवाई हैं। उन्होंने भविष्य में भी लोगों के इसी प्रकार सहयोग की अपील की। पंचायत समिति शिलाई के सदस्य रमेश नेगी, पूर्व प्रधान शमशेर गुप्ता, भुजौण के प्रधान गुलाब सिंह चौधरी, उप प्रधान कठवार जागीराम के अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि, कांग्रेस के पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के…

2 hours ago

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा…

2 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर…

3 hours ago

हिमाचल में फिर रौद्र होगा मानसून: 10-11 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने को तैयार…

3 hours ago

हंसता-खेलता परिवार उजड़ा: चलती पिकअप से गिरकर 38 वर्षीय अरुण कुमार की दर्दनाक मौत

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़: विकास खंड राजगढ़ की नेरी कोटली पंचायत में शनिवार को एक…

3 hours ago

दुष्कर्म, धमकी और पांच लाख के गहने चोरी का आरोप; सुंदरनगर में पुलिस ने दर्ज किया मामला

नितेश सेनी मंडी। मंडी। सुंदरनगर उपमंडल के हराबाग क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति…

7 hours ago