मुख्य समाचार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी का अचानक दौरा किया

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी का अचानक दौरा किया। मुख्यमंत्री कक्षाओं में भी गए और विद्यार्थियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्कूल के खेल मैदान को चौड़ा करने के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को स्कूल के पुराने भवन की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण प्राप्त हो सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी। स्कूलों को स्मार्ट यूनिफार्म चुनने की आजादी दी जाएगी और क्लस्टर बनाकर संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सभी प्रयासों के नतीजे आने में समय लगेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री का स्नेह पाकर विद्यार्थी उत्साह से भर गए। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए 33.26 करोड़ रुपए की तीन विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए, जिसमें 19.49 करोड़ रुपए की लागत से गगरेट में बनने वाले मिनी सचिवालय, 11.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मरवाड़ी-जोह पुल तथा 2.49 करोड़ रुपए की लागत से गोंदपुर बनेहड़ा-घनारी लिंक रोड़ पर कुनेरन खड्ड पर बनने वाले पुल शामिल हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

6 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

8 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago