मुख्य समाचार

मनाली की श्रेया पंडित बनी सभी युवतियों के लिए मिसाल

मनाली (रेणुका गोस्वामी),

मनाली के एक मध्यवर्गी परिवार में पैदा हुई व पली बड़ी श्रेया पंडित आज आसमान की बुलंदियों को छू रही है। श्रेया पंडित मात्र 18 वर्ष की उम्र में ही स्पाइस जेट एयरलाइंस में चयनित हो गई थी। उसकी माता एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थी। उसके पिता वाहन चालक हैं। उसने मनाली के डे स्टार स्कूल से अपनी 12वीं तक की परीक्षा पूरी की।उसके उपरांत चंडीगढ़ फ्रैंकलिन से एविएशन का कोर्स किया तथा कोर्स करते ही तुरंत अपने व्यक्तित्व हुनर के दम पर वह स्पाइसजेट में एयर होस्टेस के रूप में चयनित हो गई। बहुत ही कम समय में उसने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की। जिसमें हर महीने वह क्रू ऑफ द मंथ बनती रही। सिर्फ 23 वर्ष की उम्र में वह सीनियर केबिन क्रु बन चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी मैक्सवेल ने भी श्रेया पंडित के अच्छे व्यवहार की तारीफ की है। हाल ही में श्रेया पंडित मिस स्पाइसजेट बनी, हालांकि श्रेया पंडित के लिए यह सफर आसान नहीं था ,फिर भी उसने लगातार अपनी हिम्मत और अपने हुनर के दम पर यह कारनामा कर दिखाया। आज श्रेया पंडित सिर्फ मनाली ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश की शान है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

2 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

3 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

7 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

7 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

10 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

10 hours ago