मुख्य समाचार

जेo एसo डब्लूo ने किया उद्यान शिविर का आयोजन

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

जेo एसo डब्लूo परियोजना ने जिला उद्यान विभाग के साथ मिलकर ग्राम पंचायत कामरु के कुपा नामक स्थान पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में ग्राम पंचायत थेमगारंग, सांगला, कामरू और चान्सू के बागवानों ने भाग लिया l जिला उद्यान विभाग की ओर से डॉo बलबीर चौहान, एस एम एस (उद्यान) रिकोंगपियो और डॉo राजेश भागटा एच डी ओ कल्पा मौजूद रहे जबकि जेo एसo डब्लूo की ओर से सी एस आर प्रमुख दीपक डेविड एवम विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे l डॉo बलबीर चौहान ने मिट्टी जाँच, पोषण प्रबंधन, पत्ता जाँच, बागीचा प्रबंधन एवम किस्मों का सही चुनाव आदि विषयों पर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी l जबकि डॉo राजेश भागटा ने बर्तमान में चल रही उद्यान से सम्बंधित सरकारी योजनाओं पर उपलब्ध छूट के बारे में बिशेष जानकारियाँ दी और साथ ही सेब के पौधों में लगने वाली बीमारियों एवम उनकी रोकथाम के तरीके भी बताए l उन्होंने कहा कि हमें सेब की गुणवत्ता एवम उत्पादन बढ़ाने के लिए उच्च घनत्व पौधरोपण तकनीक को अपनाना होगा l साथ ही यह भी बताया कि अभी प्रदेश का प्रति हेक्टेयर उत्पादन काफी कम है जिसे बढ़ाना होगा l शिविर में उपस्थित बागवानों ने अपने बगीचों में आ रही समस्याओं एवम बीमारियों के बारे में उद्यान विभाग के साथ सलाह मशविरा किया l उद्यान विभाग की इन जानकारियों को उपस्थित बागवानों ने बहुत गहनता से सुना l इस दौरान प्रुनिंग प्रशिक्षण का एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया l इस शिविर में लगभग 100 बागवानों ने भाग लिया l
सी एस आर प्रमुख दीपक डेविड ने कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी बागवानों का स्वागत किया और कहा कि जे एस डब्लू कंपनी उद्यान क्षेत्र को और बेहतर बनाने के प्रति तत्पर है l ग्राम पंचायत कामरु प्रधान इंदु लक्ष्मी ने उद्यान विभाग एवं जेo एसo डब्लूo के अधिकारीगण तथा उपथित बागवानों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर लगाने का आग्रह भी किया l

Himachal Darpan

Recent Posts

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

33 minutes ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

11 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

14 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

14 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

14 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

23 hours ago