मुख्य समाचार

24 फरवरी से 29 फरवरी तक होगा नाहन चोगान में सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट

नाहन (हेमंत चौहान),

आज डायनामिक युवा मंडल व सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा प्रेस क्लव भवन नाहन में सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2024 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने कहा कि आज युवा मंडल द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ उपलक्ष्य पर “खेल खेलों नशा छोड़ो-खेलेगा युवा तों नशे से दूर रहेगा युवा” थीम के अंतर्गत सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2024 के बारे जानकारी साझा की जा रही है।

ओपी ठाकुर ने कहा कि सिरमौर क्रिकेट कप का चौथा संस्करण 24 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक नाहन के ऐतिहासिक चोगान मैदान में आयोजित होगा और क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 2 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार 71 हज़ार, मैन ऑफ़ द सीरीज 43 इंच LED टीवी, बैस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट फील्डर सहित लगभग 3.50 से अधिक पुरस्कार खिलाडियों को दिए जायेंगे। ओपी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन समाज में नशे के खिलाफ विशेष जनजागरण अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट आज तक के सिरमौर के इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। जिसमें पुरे प्रदेश, जिला सहित एवं अन्य राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगड़ इत्यादि दूसरे राज्यों कि टीमें भी भाग लेगी।

टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष योगी ठाकुर ने बताया सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट में केवल 64 टीमों को ही रखा जाएगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 01 फरवरी 2024 से शुरू होगा और जिन टीमों को रजिस्ट्रेशन पहले होगा वही टीमें इस टूर्नामेंट में खेलेगी। योगी ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली दूर दराज कि टीमों के लिए ठहरने कि मुफ्त व्यवस्था कमेटी द्वारा कि जायेगी लेकिन इसके लिए टीमों का 01 फरवरी से 20 फरवरी 2024 के बीच रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। योगी ठाकुर ने क्रिकेट खिलाडियों से आह्वान किया वह समयानुसार इस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

2 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

2 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

3 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

11 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago