मुख्य समाचार

पतंजलि आरोग्य केंद्र राजगढ़ में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

पतंजलि आरोग्य केंद्र राजगढ़ में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित हिमानी विद्या द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श किया गया | योग आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाना शिविर का उद्देश्य है | दिन की शुरुआत योग व आयुर्वेद के साथ होनी चाहिए, ताकि इस भाग दौड़ की जिंदगी में सभी स्वस्थ रहे | इस चिकित्सा शिविर में 60 से अधिक लोगों ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श लिया और योग आयुर्वेद के बारे में जानकारी प्राप्त की| इस शिविर का आयोजन कमलेश पतंजलि आरोग्य केंद्र पर किया गया | आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति को कोई न कोई समस्या है, पर आयुर्वेद की ओर लोगों का ध्यान बहुत कम है | आजकल की युवा पीढ़ी में देखा जाए तो 40 और 50 साल के बीच हार्ट अटैक हो रहे हैं और बहुत से नौजवान ने अपनी जान गंवाई है | कैंसर जुकाम की तरह फैल रहा है तब भी लोग जो हमारी संस्कृति की धरोहर है, आयुर्वेद को अब नहीं अपना रहे हैं और साथ ही खाने-पीने का ध्यान भी नहीं रख रहे हैं, जिसके कारण बहुत सी बीमारीया हमारे शरीर में लग रही है | शरीर में रक्त का संचार में रुकावट होना तो ऐसे ही कारण है, जिसे हम बीमार हो जाते है। यदि हमारी दिनचर्या सही है खान-पान सही है नींद अच्छी है तो हमारे शरीर में बीमारियां जल्दी अपना घर नहीं बन सकती और यदि कोई बीमार भी हो जाता है तो पहले आयुर्वेद की और कदम बढ़ाए ।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

4 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

22 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

23 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

23 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago