कुल्लू (पूजा ठाकुर, संवाददाता),
बंजार उपमंडल की चकुरठा की पहाड़ी में लगी भयंकर आग ने तबाही मचाई है। पंचायत के पटंदी में आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गए हैं। आग बुझाने के प्रयास में लगे दो व्यक्ति भी झुलस कर घायल हो गए। जिनमें से एक गंभीर घायल को नेरचौक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। अग्निकांड की यह घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है जब फगवाना गांव के समीप लगती घासनियो में अचानक आग भड़क उठी। बड़ी तेजी के साथ आग पूरे क्षेत्र में फैल गई । बेकाबू आग ने साथ लगते केशव राम के पलम के बगीचे तथा बेली राम और सोहन सिंह के सेब के बगीचों को भी चपेट में ले लिया। जिसके चलते सैकड़ों सेब तथा पलम के पेड़ भी जल कर नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा जायका प्रोजेक्ट के तहत रोपित 20 हज़ार से अधिक देवदार के पौधे भी जलकर नष्ट हो गए हैं। वहीं देवता बड़ा छमाहूं का बगीचा भी जलकर राख हो गया है और अभी भी आग लगी हुई है और नुकसान जारी है। पंचायत उप प्रधान रोशन लाल,स्थानीय निवासी जीवन ठाकुर ने बताया कि अभी आग का तांडव जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…