मुख्य समाचार

भरमौर-पांगी के लिए बुलंद कर रहे हैं आवाज -सुरजीत भरमौरी

भरमौर (महिंद्र पटियाल),
हिमाचल पथ परिवहन निगम के राज्य निर्देशक सुरजीत भरमौरी, भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र की मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं | उन्होंने यह जानकारी देते हुए बताया की हिमाचल पथ परिवहन निगम के निर्देशक मंडल की 155 वीं बैठक में शामिल होकर अपने विधानसभा क्षेत्र भरमौर -पांगी की प्रबुद्ध जनता की मांग व आवाज बुलंद की गई है व भरमौर -पांगी सहित प्रदेश के ट्राईबल व हार्ड एरिया के ग्रामीण लिंक व रोड में हिमाचल पथ परिवहन निगम की मिनी बसें व टैम्पो ट्रैवलर चलाई जाए, जिसके लिए पिछले कल वैठक में माननीय चेयरमैन बी डी ओ व उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में व प्रधान सचिव परिवहन आर डी नजीम, प्रबंधन निर्देशक रोहन चंद ठाकुर व बी ओ डी के सहयोग से 50 मिनी बसें व टैम्पो ट्रैवलर को खरीदने के लिए आगामी कार्रवाई के लिए वैठक में मोहर लगाई गई है | उन्होंने बताया की मेरा प्रयास भरमौर-पांगी व मैहला व्लाक के ग्रामीण रूटो पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की मिनी बसें चले ताकि ग्रामीण रूटो में कम सवारी होने पर मिनी बसें लोगों को सुविधा प्रदान कर सके, जल्द ही भरमौर-पांगी सहित प्रदेश के ट्राईबल व हार्ड एरिया के लिंक रोड में मिनी बसें क्षेत्र की ग्रामीण जनता को सुविधा प्रदान करेगी। इस बडे फैसले के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव परिवहन आर डी नजीम, एमडी हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहन चंद ठाकुर का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है |

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago