जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के देवल टिकरी गांव में सड़क किनारे आग में झुलसने से उत्तराखंड की एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय तेजराम पुत्र लाल सिंह बिरोजा निकालने का काम करता था। सोमवार शाम को उसने शराब का सेवन किया हुआ था। वह अपने कमरे की ओर जा रहा था कि उसने सड़क किनारे ठंड से बचने के लिए आग जलाई। कुछ समय बाद शराब के नशे में बेसुध होकर आग में गिर गया। जिससे वह काफी हद तक झुलस गया तथा इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जब उसके शव को देखा। तो पुलिस थाना पच्छाद को इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही उसके परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दी। उधर राजगढ़ के डीएसपी अरुण कुमार मोदी ने व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…