Categories: Uncategorized

कुत्ता व्यक्ति का कंकाल सिर लेकर गांव में पहुंचा।

जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की सादना घाट पंचायत के चंडोग मानू गांव में एक कुत्ता किसी व्यक्ति का कंकाल का सिर लेकर गांव में पहुंचा। कुत्ता जब कंकाल का सिर से लेकर आया, तो गांव में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत उपप्रधान को इस मामले की जानकारी दी। उप प्रधान ने पच्छाद पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकाल के बारे में पूछताछ की, तो जानकारी मिली की तीन महा पूर्व मानू गांव के 60 वर्षीय प्रेम दत्त लापता है। जिनकी गुमशुद्धकी की शिकायत पुलिस थाना में 6 नवंबर 2023 को लिखवाई गई थी। प्रेम दत्त के बेटे तारा दत्त का कुत्ता कंकाल के सिर को लेकर गांव में पहुंचा था। उधर सादना घाट पंचायत के प्रधान महिमा नंद पंवर ने बताया कि कुछ समय पहले से प्रेम दत्त लापता हुआ थे। कुत्ते द्वारा लाया गया कंकाल का सिर किसका है, यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

12 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

15 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago