राजनीति

एक दिन के प्रवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पच्छाद का करेंगे दौरा

राजगढ़ : ( राजकुमार सूद,संपादक ) 17 जनवरी को एक दिन के प्रवास पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पच्छाद विधानसभा के राजगढ़ उपमंडल आ रहे है । मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की 17 जनवरी को भाजपा पच्छाद मंडल की बैठक राधा कृष्ण मंदिर राजगढ़ में प्रातः 10 बजे से की जाएगी । जिसमे विशेष रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल उपस्थित रहेंगे व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे । डॉ बिंदल प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली मर्तबा राजगढ़ आ रहे है । जिनका कार्यकर्तओं व स्थानीय लोगों द्वारा जोश के साथ स्वागत किया जाएगा । इनके साथ पूर्व भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप , विधायक रीना कश्यप , पूर्व कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता उपस्थित रहेंगे । बैठक में संघटनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा व लोकसभा चुनाव की रूप रेखा बनाई जाएगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

11 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

19 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

21 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

21 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

1 day ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

1 day ago