मनोरंजन

पंचवक्त्र मंदिर में 20 और 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी चित्रकला कार्यशाला

उभरते चित्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित होगी कार्यशाला

मंडी। भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी पंचवक्त्र मंदिर के परिसर में दो दिवसीय लाइव स्केचिंग कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि जिला के उभरते चित्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी के सौजन्य से पंचवक्त्र मंदिर परिसर में 20 और 21 जनवरी को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मंडी के प्रसिद्ध चित्रकार प्रवीण रावत और अमन जिला के उभरते चित्रकारों को चित्रकला की बारीकियों से अवगत करवाएंगे । उन्होंने बताया कि यह चित्रकार कार्यशाला के पहले दिन 20 जनवरी को अलग-अलग दिशाओं से पंचवक्त्र मंदिर के लाइव चित्र बनाएंगे। जबकि 21 जनवरी को चित्रकला प्रेमियों को चित्रकारी के निशुल्क डेमो देंगे। 21 जनवरी को ही कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपनी चित्रकला सामग्री के साथ के साथ कार्यशाला में भाग ले सकता है।चित्रकार प्रवीण रावत ने बताया कि कि यह कार्यशाला सभी के लिए निशुल्क रखी गई है। इसमें चित्रकार बनने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति पंचवक्त्र मंदिर में पहुंच कर कार्यशाला में भाग ले सकता है। यह कार्यशाला 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

8 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

8 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

10 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

10 hours ago