अपराध /दुर्घटना

पंडोह डैम में गिरा ट्रक, दो ने कूदकर बचाई जान, चालक को किया गया रेस्क्यू

मंडी (नितेश सैनी), 

कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पंडोह डैम में जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में तीन लोग सवार थे जिसमें से दो ने कूदकर अपनी जान बचाई जबकि चालक को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पंडोह डैम के पास बनाए गए बाईपास पर हुआ है। एचपी 24 सी 3513 नंबर ट्रक कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा था और इसे बिलासपुर जिला के साई ब्राह्मणा निवासी 38 वर्षीय चालक चिंत राम चला रहा था। हादसे से थोड़ा पहले ही दो लोगों ने इस ट्रक पर लिफ्ट ली थी। जैसे ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ लुढ़का तो दोनों लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली जबकि चालक ट्रक सहित डैम के किनारे पर जा गिरा। घटना का पता चलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तुरंत प्रभाव से ट्रक चालक को बाहर निकाला गया। ट्रक चालक का जोनल हास्पिटल मंडी में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago