मुख्य समाचार

ज्योति ठाकुर ने पैरा गेम्ज शॉट पुट में जीता गोल्ड मेडल और डिस्क थ्रो में जीता कांस्य पदक

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

जिला कुल्लू के उप मंडल बंजार की ग्राम पंचायत बालागाड़ की रहने वाली ज्योति ठाकुर ने राष्ट्रीय पैरा गेम्स शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा डिस्क थ्रो की प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीत कर हिमाचल प्रदेश तथा जिला कुल्लू का नाम रोशन किया है। यह पैरा गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता गोवा में आयोजित की गई थी। जिसमें बंजार घाटी के बालागाड़ पंचायत के रहने वाली ज्योति ठाकुर ने भी भाग लिया था। ऐसे में अब दो मेडल जीतकर ज्योति ठाकुर ने हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन किया है। ज्योति ठाकुर ने इससे पहले दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी भाग लिया था और उड़ीसा में भी आयोजित पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीते थे। इसके अलावा पुणे में भी पैरा गेम्स में शॉट पुट तथा डिस्क थ्रो में ज्योति ठाकुर ने 2 गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीते थे। पैरा खिलाड़ी ज्योति ठाकुर ने बताया कि पैरा राष्ट्रीय खेल कुद प्रतियोगिता जो पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा गोवा में 9 से 13 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। उसमे उन्होंने शॉट पुट में स्वर्ण पदक व डिस्क थ्रो में कांस्य पदक जीता है। इसका पूरा श्रेय वो अपने कोच ललित ठाकुर और अपने परिजनों को देती है। वही, खिलाड़ी ज्योति ठाकुर की इस उपलब्धि पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता खेमा दीपक और भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र की आईटी संयोजक कुसुमलता दीपक ने बधाई देते हुए कहा कि ज्योति बंजार की ग्राम पंचायत बालागाड के जलाफड़ गांव के रहने वाले गौतम राम ठाकुर की बेटी हैं और वो बचपन से ही काफी प्रतिभावान रही है। ऐसे में ज्योति ठाकुर की इस उपलब्धि से जिला कुल्लू सहित हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे भारत में रोशन हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago