मंडी (नितेश सैनी),
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में ट्रैवलर गाड़ी के चालक और पंजाब के परिवार के बीच ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक को लेकर दोनों चालक बीच रोड में आपस में भिड गए। देखते ही देखते दोनों में लड़ाई इतनी भयंकर हो गई कि दोनों चालक ब्यास नदी में जा गिरे। घटना रात करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है। वहीं उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन पर मौके पहुंच गया है। दोनों चालकों की तलाश जारी है। फिलहाल अभी किसी भी चालक का सुराग नहीं मिल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पंजाब नंबर की फॉर्चूनर गाड़ी व हिमाचल नंबर की ट्रैवलर मनाली से पंजाब की ओर जा रहे थे। मंडी शहर से महज 3 किलोमीटर दूर बिंद्राबनी के पास दोनों गाड़ियों के चालक ओवरटेक को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान लड़ते हुए दोनों चालक ढांक से गिरकर ब्यास नदी की ओर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे ही दोनों चालकों को ब्यास नदी में गिरते देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। घटना की सूचना मिलने के उपरांत एसडीआरएफ स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं और दोनों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को ब्यास नदी की ओर खून से सना हुआ जूता और एक मोबाइल मिला है। सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों चालकों की तलाश जारी है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…