राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
जिला सिरमौर के गिरी पार क्षेत्र के हाटी लोगों को जनजातीय का दर्जा मिलने पर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर सहित जय पच्छाद के सभी पदाधिकारियों ने सभी हाटियो को बधाई दी है। साथ ही प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। जिला सिरमौर जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, पूर्व सदस्य देवेंद्र शास्त्री, जय पच्छाद के अध्यक्ष बेली राम शर्मा, मिल्क फेडरेशन के पूर्व निदेशक सुंदर सिंह ठाकुर, नगर पंचायत राजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य, पूर्व आई एम सी अध्यक्ष विवेक शर्मा, राजकुमार ठाकुर, सुरेंद्र तोमर, अजय चौहान, सुनील शर्मा थुन्नू, जितेंद्र वर्मा, मुंशी राम, गीता राम वर्मा, जाति राम कमल, प्रताप वर्मा, हरिदास बनोल्टा, रत्न कश्यप, सुरेंद्र भुट्टो, जय प्रकाश, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा, मनोज ठाकुर सहित भारी संख्या में आजाद पच्छाद की तरफ से सभी उन लोगो को बधाई दी है, जिन्हे जनजाति का दर्जा मिला है। कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने वादे के अनुरूप केंद्र सरकार से मांगी गई टिप्पणी के मिलते ही चौबीस घंटे के अंदर हाटी जनजाति की अधिसूचना जारी कर दी। जिसके लिए उनका आभार प्रकट किया गया। साथ ही मुसाफिर ने कहा कि गिरिपार के जनजाति में शामिल होने वाले सभी लोगो को जल्द इसका लाभ मिलेगा व यहां के लोगो की जीवन शैली में बदलाव होगा, जिसके लिए सभी हाटी बधाई के पात्र है।
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…