राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
बीते कल सिविल अस्पताल राजगढ़ से थाना राजगढ़ पर फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़की की ब्रोड डेड बॉडी आई है। जिस पर पुलिस सिविल अस्पताल राजगढ़ रवाना हुई। तस्दीक करने पर पाया गया कि अर्चना सकलानी पुत्री रामानन्द सकलानी आयु 23 वर्ष ग्राम लाहरब डाकघर एवम तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर ने गौशाला के समीप पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने बताया कि आज शाम को वह जब राजगढ़ से वापिस घर आये तो लड़की घर पर ना पाई गई। परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो फोन गौशाला के पास बजता हुआ सुनाई दिया। जब परिजन वहां गये तो उन्होंने गौशाला के समीप लड़की को पेड़ पर गले मे फंदा लगाकर लटका हुआ पाया। परिजनों ने लड़की को नीचे उतार कर सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे ब्रोड डेड घोषित किया गया। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…