मुख्य समाचार

जिला में मतदाता सूचियां 27 अक्तूबर, 2023 से निरीक्षण के लिए उपलब्ध

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि राजीव पंडित, कांग्रेस पार्टी के अनिल चौहान, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सुनिल विशिष्ट, बहुजन समाज पार्टी के राजेश गिल व आम आदमी पार्टी के मोहिन्द्र ने भाग लिया।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारुप प्रकाशन सभी मतदान केन्द्र और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक अधिकारियों के कार्यालयों में समस्त जिला की 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों मंे 27 अक्तूबर, 2023 से उपलब्ध है। उन्हांेने बताया कि दावे/आक्षेप दाखिल करने की अवधि 9 दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित की गई है। नाम दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियानों की तिथि 4 व 5 नवम्बर, 2023 तथा 18 व 19 नवम्बर, 2023 निर्धारित की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि दावे/आक्षेपों का निपटारा 26 दिसम्बर, 2023 तक कर दिया जाएगा और फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी, 2024 तक कर दिया जाएगा।

अभिषेक वर्मा ने बताया कि मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन फॉर्म-6 पर किया जाना चाहिए और स्थानांतरण के पश्चात् नाम हटवाने के लिए आवेदन फॉर्म-7 पर किया जाना चाहिए।उन्हांेने बताया कि जिला के 8 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों की संख्या 1058 है और प्रकाशित मतदाता सूचियां निःशुल्क निरीक्षण एसडीएम/तहसीलदार/नायब तहसीलदार के कार्यालयों के अतिरिक्त प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नियुक्त किए गए अभिहित अधिकारियों के पास 27 अक्तूबर, 2023 से 9 दिसम्बर, 2023 तक उपलब्ध रहेगी तथा इस अवधि में उपरोक्त स्थानों पर दावे/आक्षेप दाखिल किए जा सकेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त शिमला ने राजनीतिक दलों से सहयोग का आह्वान किया ताकि लोकसभा चुनावों में मतदाता प्रतिशतता में बढ़ोतरी संभव हो सके और पारदर्शी ढंग से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

4 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

21 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

22 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

22 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

24 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

24 hours ago