मुख्य समाचार

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहा में आयोजित हुआ स्कॉलरशिप एग्जाम

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

22 अक्टूबर को डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहां में अमर उजाला द्वारा आयोजित (भविष्य के सिरमौर) स्कॉलरशिप एग्जाम का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l सभी विद्यार्थी इस परीक्षा को लेकर उत्साहित दिखे तथा अपनी अपनी तैयारी के साथ पहुंचे l इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा भविष्य में होने वाली विभिन्न परीक्षा प्रतियोगिताओं के लिए अपने आप को तैयार करना था l साथ ही धनराशि देकर प्रोत्साहित करना ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके और किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी से न गुजरे l स्कूल के प्रबंधक मिस्टर विशाल पुंडीर ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं समय-समय पर जरूर होनी चाहिए ताकि बच्चे अपने लक्ष्य को पाने के लिए अथक प्रयास करें और भविष्य में उसे प्राप्त कर सकें यह एक प्रकार से विद्यार्थियों के लिए अपने आप का आकलन है l अंत में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago