मुख्य समाचार

जगदम्बा रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में बाबा अमरदेव ने की शिरकत

सोलन (कमलजीत, संवाददाता),

जगदम्बा रामलीला मंडल सोलन द्वारा छटे दिन की रामलीला मे रामलोक मंदिर साधूपुल के बाबा अमरदेव ने बतौर मुख्यअतिथी शिरकत की | उनके साथ उनके शिष्य मनीश ठाकुर,अरूण शर्मा चेयरमैन बघाट बैक सरदार सिंह पार्षद नगरनिगम नरेंद्र नीतू शमशेर सिंह, अमन भटनागर, संजीव ठाकुर, रोहित शर्मा, गगन चौहान, पवन कुमार, रजत थापा ( पार्षद नगरनिगम) मनीष मारवा ,रोहन भी शामिल हुए मंडल की ओर से बाबा अमरदेव को मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता, निर्देशक हरीश मरवाह, सह निर्देशक राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचीव धर्मेंद्र ठाकुर गुरशरण सिंह ने शाल व अयोध्या राममंदिर का समृति चिन्ह भेंट किया | बाबा अमरदेव ने अपने साथ आए सभी शिष्यो को मंडल की ओर से अपने करकमलो द्वारा समृती चिन्ह प्रदान किए।

बाबा अमरदेव ने कहा कि रामलीला का मंचन करके मंडल हिन्दू संस्कृति को आगे बढाने का काम कर रहा है | युवाओ को इस तरह धार्मिक अयोजनो मे ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए | उन्होने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दिखाए रास्ते पर चलने से जनकल्याण होगा और अधर्म खत्म होगा | उन्होने कहा कि धर्म की राह बहुत कठीन है पर इस राह पर चलने वाले का जीवन सफल हो जाता है | उन्होने कहा कि मुझे भरत मिलाप की लीला बहुत प्रिय है, भरत ने भाई और समाज के लिए त्याग और सेवा को निभाया | उन्होने कहा जैसा मैने रामायण मे पढा आज वैसा ही मंचन हुबाहुुब दशरथ का राम के लिए वयोग मे प्राण त्यागने, भरत कैकई संवांद देखने के साथ भरत मिलाप देखने को मिला | उन्होने दशरथ और भरत की भूमिका वाले कलाकारो की प्रशंसा के साथ साथ सभी कलाकारो की प्रशंसा करते हुए मंडल व कलाकारो को आशीर्वाद दिया और कहा ये मंचन मुझे हमेशा याद रहेगा।

बाबा रामदेव ने मंच से सबोधित करते हुए समाजसेवी स्वर्गीय पवन गुप्ता को याद करते हुए कहा कि आज मेरा सोलन आने का दिल नही कर रहा था, मैंने मंडल के पदाधिकारीयो को भी कहा था क्योकी जब भी में सोलन आता था तो वह हमेशा मुझे मुस्कुरा कर मिलते थे | इस बार पवन गुप्ता जी नही है उनका मुस्कुराता चेहरा और वह पवित्र आत्मा हमेशा मेरे दिल मे है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago