मुख्य समाचार

दुर्गम पंचायत सेरीकोठी की रोशनी ठाकुर AIIMS भुवनेश्वर में बनी नर्सिंग ऑफ़िसर

सुंदरनगर (नितेश सैनी,संवाददाता),

मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी एवं दुर्गम पंचायत सेरीकोठी के एक छोटे से गांव खील की रोशनी ठाकुर उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित AIIMS में बतौर नर्सिंग ऑफ़िसर अपनी सेवाएं देंगी। रोशन ठाकुर के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। रोशनी ठाकुर ने जमा दो तक की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर रिकोंगपिओ किन्नौर से उतीर्ण की तथा पोस्ट बेसिक नर्सिंग की पढ़ाई शिवालिक नर्सिंग संस्थान शिमला से पूरी की। रोशनी की माता प्रेम कुमारी तथा पिता मस्त राम चौहान वर्तमान समय में निदेशालय उद्यान एवं बागवानी विभाग शिमला में कार्यरत हैं। रोशनी की छोटी बहन रजनी भी उन्ही के नक्शे कदम पर चल रही हैं और मौजूदा समय में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। रोशनी का सपना बचपन से ही मेडिकल फील्ड में जाकर लोगों की सेवा करना रहा। जिसको वह अब AIIMS भुवनेश्वर में बतौर नर्सिंग ऑफ़िसर चयन होने के बाद पूरा करेगी।

रोशनी ने मीडिया के साथ विशेष बातचीत के दौरान कहा कि उनकी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय उनके माता पिता को जाता है जिन्होंने उस पर विश्वास जताया और इस मुकाम तक पहुंचने में साथ दिया। रोशनी के नर्सिंग ऑफ़िसर बनने पर परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है कि उनके छोटे से क्षेत्र की बेटी देश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान में सेवाएं देंगी। रोशनी ने सभी युवा बेटियों को संदेश दिया है कि वह खुद पर भरोसा रखें पढ़ाएं और स्वंय को साबित करने का जरूर अवसर दें।

Himachal Darpan

Recent Posts

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

3 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

1 day ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

1 day ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

3 days ago

पच्छाद में दो बसों की जोरदार टक्कर, HRTC बस क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे यात्री

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में दो बसों की टक्कर का मामला सामने…

3 days ago