किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),
जनजातीय जिला किन्नौर के राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय पांगी के 3 छात्र व एक छात्रा का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार के लिए चयन हुआ है | बता दे कि मोक्ष नेगी (89), अध्विक नेगी(81), लक्ष्य नेगी (86) व गुलवंशी नेगी ने 85 अंक प्राप्त कर विद्यालय, गांव तथा अपने माता पिता का नाम रोशन किया है । वहीं विद्यालय के अध्यापक संत कुमार नेगी व मनोज कुमार नेगी द्वारा विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को प्रवेश परीक्षा की तैयारियां करवाई गई । ऐसे में हाल ही में नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के लिए भी राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय पांगी के 3 छात्र छात्राओं का चयन हुआ था । ऐसे में खुशी जताते हुए केंद्रीय मुख्य शिक्षक हिशे कर्मा नेगी ने बताया की हर वर्ष विद्यालय के छात्र छात्राओं को अध्यापकों द्वारा तैयारियां करवाती जाती है जिसका परिणाम आज सामने आया है उन्होंने बताया कि इन छात्र छात्राओं को मेहनत भी रंग लाई है और विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ है । परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय आए छात्र छात्राओं को मुख्य शिक्षक तथा अन्य अध्यापक अध्यापिकाओ ने खतक्ष पहना कर सम्मानित किया ।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…