नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से टीजीटी (आर्ट्स, नॉन-मेडिकल, मेडिकल) शास्त्री वा जेबीटी शिक्षकों की बैच वाइज भर्ती के लिए सभी रोजगार कार्यालयों को मांग पत्र प्राप्त हुए हैं। इन पदों को भरने के लिए रोजगार विभाग में पंजीकृत योग्य उम्मीदवारों की सूची शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई है जिसे जल्द ही प्रेषित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने सिरमौर जिला के सभी टीजीटी, शास्त्री व जेबीटी शिक्षकों की योग्यता वाले उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि यदि कोई प्रार्थी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, या जिसका पंजीकरण रद्द हो गया है, वह उम्मीदवार रोजगार विभाग के विभागीय वेबसाइट पर लॉगऑन कर स्वयं या फिर नजदीकी लोक मित्र केंद्र, अथवा नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी योग्य उम्मीदवार इस बैच वाइज भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग की वैबसाईट पर जाकर लॉग-इन करें या फिर अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क करें। जिला रोजगार कार्यालय नाहन के दूरभाष नंबर 01702-222274 पर भी संपर्क किया जा सकता है
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…