मुख्य समाचार

उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविधालय संजौली में पीटीए का गठन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र में शिक्षक अभिभावक संघ की आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का उद्देश्य सत्र 2023- 24 के लिए शिक्षक अभिभावक संघ का गठन करना था । इस आम सभा की अध्यक्षता कॉलेज के वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर रविंद्र चौहान ने की। इन्होंने सभी अभिवावकों का इस सभा में स्वागत किया और महाविद्यालय में इस संघ के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सभा में सैकड़ो अभिभावकों के साथ महाविद्यालय के समस्त आचार्य मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले पूर्व पीटीए सचिव डॉक्टर रामेश्वर सिंह झोपटा ने सत्र 2022-23 में पीटीए फंड से किए गए खर्चे का ब्यौरा दिया। प्रोफेसर चंद्र वर्मा ने मंच संचालन करते हुए अभिभावकों को पीटीए गठान की प्रक्रिया समझाई। तत्पश्चात कार्यकारी ने कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में सर्व सहमति से शशि शेखर को अध्यक्ष, सुनीता को उपाध्यक्ष, सुमन नेगी को सह सचिव तथा सरला शर्मा, इंदिरा टेकता, ममता ठाकुर और लाजपत शर्मा को सदस्य के रूप में चुना गया । इसके पश्चात महाविद्यालय के आचार्यों से प्रोफेसर चंद्र वर्मा को सचिव, डॉ अनुपम वर्मा को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर पूर्णिमां, डॉक्टर कमलेश, डॉक्टर हेमलता तथा प्रो लखबीर को सदस्य के रूप में चुना गया। पीटीए के पूर्व अध्यक्ष ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी तथा पिछले वर्ष उनके द्वारा महाविधालय में किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। नवगठित कार्यकारिणी में से अध्यक्ष शशि शेखर ने सभी सर्वसहमति से चयनित करने पर सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया तथा आश्वासन दिया कि नवगठित कार्यकारिणी महाविद्यालय के विकास के लिए सदैव योगदान देगी। बैठक की समापन में रविंद्र चौहान ने नवगठित कमेटी को बधाई दी। प्रो गोपाल दाष्टा ने धन्यवाद भाषण में सबका आभार व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

10 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

13 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago