मुख्य समाचार

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की स्मारिका के लिए लेख आमंत्रित

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

सिरमौर जिला का प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला आगामी 22 से 27 नवंबर तक श्री रेणुका जी में धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी है। उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि मेले की स्मृतियों को संजोकर रखने के लिये एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है। स्मारिका का विमोचन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मेले के शुभारंभ अवसर पर करेंगे। सुमित खिमटा ने कहा कि स्मारिका में जहां हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल तथा अन्यों के संदेश प्रकाशित किये जाएंगे, वहीं श्री रेणुका जी व भगवान परशुराम के इतिहास, जिला के विकास व जिला के धार्मिक स्थलों, मेलों व त्यौहारों के अलावा जिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संबंधित लेखों को भी समाहित किया जाएगा। उपायुक्त ने जिला के लेखकों, साहित्यकारों, कवियों तथा अन्य बुद्धिजीवियों से स्मारिका के लिये लेख आमंत्रित किये हैं। अच्छी कविताओं को भी सम्मिलित किया जा सकता है। ये लेख आगामी 10 नवम्बर से पहले जिला लोक संपर्क अधिकारी के कार्यालय में निजी तौर पर, बाई पोस्ट अथवा ईमेल dprosirmaur@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नम्बर 9418069064 पर भेजे जा सकते हैं। लेख के साथ अपना पासपोर्ट साईज फोटो अथवा लेख से संबंधित फोटोग्राफ भी भेजना होगा। लेख को स्मारिका में प्रकाशित करने का निर्णय स्मारिका समिति द्वारा किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

किराए के कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

6 hours ago

हिमाचल के इन जिलों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री तक गिरा

( ब्यूरो रिपोर्ट ),  हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…

23 hours ago

धर्मपुर में टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…

1 day ago

कड़ा और कृपाण पहनने पर सिख युवक को परीक्षा से रोकने पर गुरमीत सिंह ने उठाए सवाल

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…

1 day ago

परवाणू में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, आल्टो गाड़ी से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…

1 day ago