मुख्य समाचार

डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘विश्व छात्र दिवस’ की धूम

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘विश्व छात्र दिवस’ की धूम, डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में विश्व छात्र दिवस मनाया गया। इस खास दिवस विद्यालय प्रधानाचार्य आर एस राणा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह दिन डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष पर मनाया जाता है। इस दिन सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलन के साथ एपीजे अब्दुल कलाम जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दिन छात्रों ने कराटे प्रदर्शन के द्वारा बच्चों ने आत्मरक्षण का परिचय दिया। इसके बाद विज्ञान प्रदर्शनी लगाई तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गई । इस अवसर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक स्तर में हंसराज सदन से यशिका, दीपांशु तथा कुजंग ने प्रथम स्थान हासिल किया। माध्यमिक स्तर पर दयानंद हाउस के अंशुल, आयुष जरियाल तथा सुहाना ने प्रथम स्थान हासिल किया । उच्च माध्यमिक स्तर रूही तथा कर्मा ने दयानंद सदन से प्रथम स्थान हासिल किया। उसके उपरांत वरिष्ठ माध्यमिक स्तर से दयानंद सदन के निखिल तथा त्वशा प्रथम स्थान पर रही। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उन्होंने छात्रों को कहा कि इसी प्रकार विज्ञान के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के को उजागर करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

2 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

2 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

2 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

2 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

2 hours ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

3 hours ago