मुख्य समाचार

भाजपा सोलन मंडल द्वारा किया गया ज्योति ठाकुर को सम्मानित

सोलन (कमलजीत, संवाददाता),

चीन में आयोजित एशियन गेम्स में कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने वाली दंघील पंचायत के जखेड गांव की बेटी ज्योति ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल व भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन मंडल तथा हिमाचल ओलंपिक संघ द्वारा उनके निवास स्थान जखेड़ में जाकर सम्मानित किया गया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने की | इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम गुलेरिया उपस्थित रहे | वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सोलन ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व जिला महामंत्री भरत साहनी मौजूद रहे | इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गाँव में जाकर जहाँ एक ओर ज्योति ठाकुर को आशीर्वाद दिया, वहीं उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी |

जिला सोलन ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व भाजपा जिला महामंत्री भरत साहनी ने कहा कि खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत से वह भली भांति परिचित है व इसी मेहनत की बदौलत छोटी बहन ज्योति को आज स्वर्ण पदक मिला है | मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि ये गौरव का विषय है कि हमारे विधानसभा की बेटी ने पूरे हिमाचल व भारत का नाम रौशन किया है। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि बेटियों के लिए ज्योति ठाकुर प्रेरणा बनकर उभरी है और आने वाले समय में ओलंपिक जैसी बड़ी स्पर्धाओं में भी ज्योति ठाकुर पदक जीत कर सोलन विधानसभा और पूरे देश का नाम रोशन करेगी |

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल के पदाधिकारी संजीव सूद ,धर्मेंद्र ठाकुर, चंद्रकांत, नेहा कश्यप, मुन्नी लाल परिहार, आरुष, दिनकर, श्रीकांत, वैभव बनाल, हिमांशु, अमन व युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्षा विशाखा व युवा मोर्चा मंडल सोलन के अध्यक्ष अरुण, अनुसूचित जाति मोर्चा, सोशल मीडिया प्रभारी व आई टी विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

4 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago