ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),
जिला स्तरीय अंडर -19 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बोगधर के विद्यालय प्रांगण में हुआ, जिसमें नाहन जॉन की तरफ से खेलते हुए एकेएम पब्लिक स्कूल की छात्रा रिद्धि ठाकुर ने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। एकेएम पब्लिक स्कूल की छात्रा रिद्धि ठाकुर ने जिला स्तरीय बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर सोलन में हो रही अंडर 19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अपना नाम दर्ज किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रिद्धि ठाकुर की इस उपलब्धि से एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहु का नाम रोशन हुआ है | उन्होंने रिद्धि ठाकुर को शुभकामना देते हुए राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए आशीर्वाद दिया |
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…