मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने आपदा में बेहतर कार्य के लिए एसडीएम फतेहपुर तथा इंदौरा को किया सम्मानित

धर्मशाला (सोनाली, संवाददाता),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समर्थ – 2023 आपदा प्रबंधन जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कांगड़ा जिले के फतेहपुर तथा इंदौरा उपमंडल प्रशासन को शाबाशी देते हुए एसडीएम विश्रुत भारती तथा डॉ सुरिंद्र ठाकुर को सम्मानित किया। बता दें, कांगड़ा जिले के उपमंडल इंदौरा तथा फतेहपुर के मंड़ क्षेत्र में बरसात के दौरान पौंग बांध से एकाएक अत्यधिक पानी छोड़ने से इन क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे । जिस कारण इन क्षेत्रों के कई गांव पानी में डूब गए थे। ऐसे में इंदौरा व फतेहपुर प्रशासन ने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन की मदद से तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कार्य में भारतीय सेना, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर बड़ी संख्या में लोगों की जान को बचाया । इस दौरान 2200 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उन्हें राहत शिविरों में पहुंचाया था। चार दिन तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में इंदौरा उपमंडल के 1778 जबकि फतेहपुर से 422 लोगों को प्रदेश सरकार ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से बाहर निकाल कर लोगों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया था।

इस दौरान प्रभावित परिवारों के लिए प्रशासन द्वारा जन सहयोग से राहत शिविरों में भोजन तथा स्वास्थ्य जांच व्यवस्था उपलब्ध करवाने के समुचित प्रबंध किए गए थे। इसके अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय जनता के बेहतर तालमेल तथा सहयोग से प्रशासन जनजीवन को सामान्य बनाने में सफल हुआ था। एसडीएम डॉ सुरेंद्र ठाकुर तथा विश्रुत भारती ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय स्थानीय लोगों, उपमंडल प्रशासन तथा आपदा कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को जाता है। जिन्होंने एक टीम के रूप में बेहतर तालमेल से कठिन समय में दिन-रात कार्य किया । इन अधिकारियों ने सम्मान प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सहित प्रदेश मंत्रिमंडल तथा राज्य सरकार के उच्च अधिकारिओं का आभार व्यक्त किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

14 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

15 hours ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

15 hours ago

भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में भर्ती और सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल पर लगाम कसने…

18 hours ago

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

3 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

3 days ago