राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
जिला सिरमौर अंडर-14 टीम का माजरा में चल रहा 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हुआ | इस शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से एचपीसीए गुरुकुल क्रिकेट अकादमी राजगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन सिरमौर क्रिकेट टीम के लिए हुआ है | इनमें अनिरुद्ध भारद्वाज, देवांश सूर्या व आदर्श ठाकुर शामिल है | एचपीसीए गुरुकुल अकादमी राजगढ़ के कोच दीपक ठाकुर ने बताया कि तीनों खिलाड़ी जिला शिमला के गुम्मा में होने वाली दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कांगड़ा व मंडी के साथ दो मैच खेलेंगे | दीपक ठाकुर ने केंद्रीय खेल युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में 70 कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे है | गुरुकुल स्कूल के चेयरमैन सतीश ठाकुर का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने कोचिंग सेंटर के लिए अच्छी जगह उपलब्ध करवाई है | उन्होंने अतर सिंह नेगी अध्यक्ष व राजेंद्र बॉबी सचिव सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन का भी धन्यवाद व्यक्त किया।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…