राजनीति

डिपो में राशन के दाम बढ़ने से सरकार ने बढ़ाई महिलाओं की मुश्किलें – खेमा दीपक

कुल्लू,(आशा डोगरा),

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस महंगाई का नारा देकर सत्ता पर काबिज हुई और आज सत्ता में आकर कांग्रेस सरकार महंगाई बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। अब कांग्रेस सरकार के द्वारा डिपो में मिलने वाले राशन की कीमतों में भारी इजाफा किया है। जिससे प्रदेश में महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना होगा। जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा के प्रवक्ता खेमा दीपक ने बताया कि महिलाओं को अपने घर का बजट हर महीने तैयार करना होता है और महंगाई के दौर में बजट बनाना भी आसान काम नहीं है। सरकारी राशन के डिपो में पहले चने की दाल जो कम दाम में मिल रही थी, उसका दाम अब दोगुना कर दिया गया है। ऐसे में सरकार के द्वारा राशन के दामों में बढ़कर महिलाओं के रसोई का बजट खराब किया गया है।

जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा प्रवक्ता खेमा दीपक ने बताया कि सरकार का यह रवैया उसके बाद भी नहीं रुका है और आए नए दिन किसी ने किसी प्रकार की महंगाई बढ़ाकर वह आम जनता को परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद सरकार ने डीजल के दाम, बिजली व सीमेंट के दाम भी बढ़ा दिए गए। उद्योगों को दी जाने वाली बिजली के दाम बढ़ने से भी पूरे प्रदेश में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। खेमा दीपक ने बताया कि सरकार हर जगह अपना रोना रो रही है। जबकि उन्हें चाहिए कि वह आम जनता को राहत देने की दिशा में काम करें। ऐसे में जिस तरह से राशन के दाम बढ़ाकर सरकार ने महिलाओं की मुश्किलें बढ़ाई है। वही आने वाले समय में अब महिलाएं ही लोकसभा चुनावो में कांग्रेस सरकार की परेशानी बढ़ाएगी और इन सब बातों का जवाब लोकसभा चुनावो में दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

6 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago