मुख्य समाचार

सोलन में 14 से 23 अक्टूबर तक होगा 42वी रामलीला का आयोजन

सोलन (कमलजीत, संवाददाता),

श्री जगदंबा रामलीला मंडल द्वारा आयोजित 42वी रामलीला का आयोजन सोलन के गंज बाजार में होने जा रहा है। जगदंबा रामलीला मंडल पिछले 41 सालों से इस कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है | आज विधिवत पूजा अर्चना के बाद जगदंबा रामलीला मंडल शहर में भव्य शोभा यात्रा भी निकलने जा रहा है, जिसकी जानकारी संस्था के प्रधान मुकेश गुप्ता ने मीडिया को दी | उनका कहना है कि संस्था पिछले 41 सालों से इस भव्य रामलीला का आयोजन करती आ रही है, जिससे धर्म के प्रचार और एकता का संदेश लोगों को दिया जा रहा है। उनका कहना है कि आधुनिकता की दौड़ में आज लोग इन सब चीजों से दूर भाग रहे हैं और हमारी संस्था धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करती है और आगे भी इसी तरह से यह आयोजन होता रहेगा। प्रधान मुकेश गुप्ता, निर्देशक हरिश मरवाह, सह निर्देशक राकेश अग्रवाल, सचिव धर्मेंद्र ठाकुर, सह सचिव सुमित खन्ना, कोषाध्यक्ष जगमोहन खन्ना, गुरशरण सिह, प्रदीप कुमार, भुपेंदर कुमार व अन्य कलाकार व सदस्य मौजुद रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

13 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

21 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

23 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

23 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

2 days ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

2 days ago