राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),
आज पीडब्लूडी विश्राम गृह राजगढ़ में प्रधान परिषद राजगढ़ की बैठक अध्यक्ष विद्यानंद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें निम्नलिखित कार्यवाही अमल में लाई गई। बैठक में चर्चा की गई कि हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों (पंचायत सचिव, तकनीकि सहायक, कनिष्ट अभियन्ता) द्वारा 30-09-23 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभावित हुए है। इन कर्मचारियो के हड़ताल पर जाने से 14वाँ, 15वाँ वित्तायोग जो कि निर्धारित समय सीमा के अर्न्तर्गत खर्च किया जाना है। जिसमे संयुक्त हस्ताक्षरकर्ता , पंचायत सचिव, तकनीकि सहायक, कनिष्ट अभियन्ता के बिना कार्य बन्द पड़े है। मनरेगा मद के तहत किए जा रहे कार्य बन्द बड़े है। पंचायतों द्वारा, सिमेन्ट व अन्य सामग्री को उठा लिया गया है। जिससे सिमेन्ट खराब (सेट) होने से सरकारी सामग्री व धन का नुकसान होगा। इस मौके पर प्रधान परिषद ने एसडीएम राजगढ़ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें हो रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए सरकार से मांग की है कि जिला परिषद केडर कर्मचारियों की मांगों को सुना जाए व शीघ्र उचित समाधान किया जाए, ताकि पंचायत के कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…