मुख्य समाचार

श्री चामुंडा नदी के सुदामा मंदिर में पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने नवाया शीश

धर्मशाला (सोनाली, संवाददाता),

आज हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री चामुंडा नदी के सुदामा मंदिर में पंजाब के जाने-माने प्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने अपने परिवार और सहयोगियों के साथ मंदिर में माथा टेका व पूजा अर्चना की | उनकी पूजा पुजारी ओम व्यास और ओमप्रकाश ने करवाई| पुजारी ओम व्यास ने उनकी विधिवत पूजा अर्चना करवाई और उन्हें माता के आशीर्वाद के रूप में प्रसाद और चुनरी भेंट की | उसके बाद उन्होंने नंदीकेश्वर धाम मंदिर शिवालय में भी जलाभिषेक और पूजा अर्चना की | उनकी पूजा पुजारी कुलदीप गोस्वामी ने करवाई |
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यहां पर आकर माता के दरबार में बहुत ही शांति सुकून मिलता है और आज मैं जो कुछ भी हूं वह सब चामुंडा माता जी के आशीर्वाद और उनके कृपा से ही हूं | वह कई बार अपने परिवार के साथ यहां आकर माताजी की कृपा और आशीर्वाद समय-समय पर लेते रहते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

3 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

4 hours ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

7 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

19 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

21 hours ago