मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर ‘समर्थ 2023’ के अंतर्गत जिला स्तरीय जन जागरूकता अभियान के तहत आज नग्गर विकास खंड के मनाली मालरोड व पतलीकूहल में आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा गीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा प्रबंधन संबंधित जानकारियां लोगों को मुहैया करवाई गई,आपदाओं के समय लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, भूकंप, भूस्खलन, आग के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आदि के बारे में मंच के कलाकारों द्वारा लोकगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई।
मंच के कलाकारों में नवनीत भारद्वाज, खूब राम, अशोक, गोपाल, पूजा, चंपा, आशा शर्मा, मान चंद, संजय ने कुल्लवी नाटीओं व ‘जानकारी ही बचाव’ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि हमारी हिमालयन श्रृंखला अति संवेदनशील जोन 5 के अंतर्गत आती है,इसलिए हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए,हमें आपदाओं से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारियां इकट्ठी करनी चाहिए और इन जानकारियों को अपने परिवार, बच्चों, बुजुर्गों के साथ भी सांझा करना चाहिए ताकि आपदा के समय सभी की जानों को बचाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान लोगों को भूकंप आने पर झुको,डको,व पकड़ो की रणनीति अपनाने के बारे में भी विस्तार से समझाया ताकि लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सके, उन्होंने आग लगने पर रुको, झुको व लुडको की रणनीति पर भी जानकारी दी, जिससे कि आग लगने की दशा में बचाव किया जा सके। मनाली में हुए कार्यक्रम के दौरान पर्यावरणविद किशन लाल,उपाध्यक्ष नगर पालिका मनाली मनोज लार्जे,समाजसेवी गौतम ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल हुए।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…