मुख्य समाचार

राजस्व विभाग में कार्यरत पटवार वृत अंशकालीन कर्मचारियों को कर रही अनदेखा सरकार

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

राजस्व विभाग में कार्यरत पटवार वृत अंशकालीन कर्मचारियों को प्रदेश सरकार अनदेखा कर रही है | यह बात एक प्रैस विज्ञप्ति जारी संघ के प्रदेश महांमंत्री किशोर चुन्टा ने कही | उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग मे फरवरी 2016 मे जिला किन्नौर में प्रत्येक पटवार वृतो में अंशकालीन कर्मचारी नियुक्त किए थे | 31 मार्च 2023 को इनका सात वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, किन्तु प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों की दैनिक वेतन भोगी होने की अधिसूचना अभी तक जारी नही की | 30 सितम्बर 2023 को जिला सोलन तथा जिला उन्ना के पटवार वृत अंशकालीन कर्मचारियों के सात वर्ष पुर्ण हो चुके है, किन्तु इनकी भी प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई अधिसूचना जारी नही की |

संघ के प्रदेश महामंत्री किशोर चुन्टा ने कहा कि भू० व्यवस्था अभिलेख निदेशालय शिमला में एक अंशकालीन कर्मचारी जिसका नाम विकार कुमार जो (स्वीपर) के पद पर तैनात था, जिसकी नियुक्ति 14-07-2016 को अंशकालीन कर्मचारी (स्वीपर ) के पद पर हुई थी तथा 13-07-2023 को इस कर्मचारी के सात वर्ष पूर्ण हो चुके है तथा 01-10-2023 सरकार ने इस कर्मचारी की दैनिक वेतन भोगी के दायरे मे लाया तथा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी | परन्तु राजस्व विभाग मे कार्यरत पटवार वृत अंशकालीन कर्मचारी जो जिला किन्नौर मे नियुक्त हुए थे, जिनकी नियुक्ति फरवरी 2016 मे हुई थी और 31 मार्च 2023 को उनके सात वर्ष पूर्ण हो चुके है | वर्तमान सरकार ने इन कर्मचारियों को अभी तक दैनिक वेतन भोगी नही बनाया |

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व विभाग मे कार्यरत पटवार वृत अंशकालीन कर्मचारियों के साथ एक तरह से सौतेला व्यवहार कर रही है, जोकि एक शर्मनाक बात है | उन्होने कहा कि संघ मुख्य सचिव हिमाचल सरकार तथा प्रधान सचिव राजस्व से विनम्र निवेदन करता है कि राजस्व विभाग मे कार्यरत पटवार वृत अंशकालीन कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को मध्यनजर रखते हुए आप जल्द से जल्द इन कर्मचारियों को न्याय प्रदान करे तथा शीघ्र ही इन कर्मचारियों की दैनिक वेतन भोगी हेतु की अधिसुचना जारी की जाए |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

15 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago