नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड, संगडाह के अंतर्गत हरिपुरधार में मां भग्यानी माता मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास कार्यालय के प्रतिनिधि मदन राणा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगडाह विकास खंड के अंतर्गत हरिपुरधार के आसपास की आठ पंचायतों (शिवपुर,बडोल,टिकरी डसाकना,ब्योग टटवा,दिवडी खड़ाह,गैहल,भलौना,भवाई) से प्रत्येक पंचायत से 10-10 युवा स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षित होंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन विषय पर स्वयं सेवकों का गठन करना है जो कि किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदाओं में प्रथम प्रतिक्रियाकरता के रूप में त्वरित सेवाएं दे सके।
खंड विकास कार्यालय, संगडाह के प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन राणा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर स्वयंसेवकों को बुनियादी आपदा प्रबंधन ढांचे व विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। दूसरे दिन गृह रक्षा एवं अग्निशमन सुरक्षा के बारे में विशेषज्ञों द्वारा स्वयंसेवकों को खोज एवं बचाव व प्रयोग गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी के अनुरूप तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार व अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां जैसे कि मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टायफस, सर्पदंश आदि दैनिक आपदाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए हुए जनप्रतिनिधि (प्रधान), वार्ड सदस्य, गैर सरकारी संगठन तथा युवा स्वयंसेवकों सहित नाहन से आए आपदा प्रबंधन समन्वयक राजन कुमार, अरविंद चौहान एवं भूपेंद्र सिंह व अन्य मंदिर कमेटी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…