खेल जगत

भरमौर जोन की अंडर-19 छात्रा प्रतियोगिता का समापन

भरमौर ( महिंद्र पटियाल ),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर जोन की अंडर -19 छात्रा प्रतियोगिता का समापन शनिवार 7 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला में हुआ | समापन समारोह की अध्यक्षता एस डी एम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने की | स्कूल के प्रधानाचार्य मेयर सिंह ने मुख्य अतिथि को शाल टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया | इस प्रतियोगिता में भरमौर जोन की 16 पाठशालाओं के 192 छात्रा ने भाग लिया | यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चार दिन चली, जिसमें कबड्डी,खो -खो, बैडमिंटन, वालीबाल,व कुश्ती मुख्य खेले रही |
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्राओं को खेलो में बढ़-चढ़कर भाग लेने व अपने देश -प्रदेश का नाम रोशन करने का भी आह्वान किया | खो -खो प्रतियोगिता के विजेता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुंआ रहा व मार्च पास्ट की ट्राफी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला के नाम रही | इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला के एस एम सी अध्यक्ष पवन शर्मा, गरोला पंचायत के प्रधान अजय कुमार, उंलासा पंचायत के पूर्व प्रधान विजय कुमार, व विभिन्न स्कूलों के अध्यापक भी मुख्य तौर पर मौजूद रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

11 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

14 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago