मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने कहा कि मजदूरों के हक-हकूक की रक्षा करना इंटक की प्राथमिकता रहेगी। इंटक मजदूर हित में निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इंटक मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। बाबा हरदीप शनिवार को लाहुल घाटी का दौरा करने के बाद मनाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केलंग में उप मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री को ट्रांसपोर्ट से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं को रखा। बाबा हरदीप ने कहा कि जल्द ही शिमला में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी और सरकारी कर्मचारियों के हित में निणर्य लिए जाएंगे। बैठक में मजदूरों के लिए स्थायी नीति बनाने के करेंगे प्रयास किए जाएंगे।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…