खेल जगत

खंड ददाहु की 28वीं खेलकूद प्रतियोगिता हुई प्रारंभ

ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),

खंड ददाहु की 28वीं खेलकूद प्रतियोगिता का खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। इस खेलकूद प्रतियोगिता में 4 जॉन के लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया । प्रथम दिन के प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 50 मीटर की रेस हुई जिसमें कमलाड जॉन के कार्तिकये प्रथम स्थान और बड़ोंन जॉन से प्रवीण द्वितीय स्थान पर है। गर्ल्स 50 मीटर दौड़ में विशाखा प्रथम स्थान पर रही और मानवी द्वितीय स्थान पर है। 100 मी बॉयज दौड़ में कार्तिकेय प्रथम स्थान और नैतिक द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में विशाखा कमलाड़ स्कूल प्रथम स्थान और मानवी कमलाड स्कूल की द्वितीय स्थान पर रही ।शॉर्ट फुट बॉयज में कमलाड जॉन के प्रिंस ने प्रथम स्थान और पारस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स में विशाखा द्वितीय स्थान तथा गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा बॉयज कबड्डी मैच का शुभारंभ किया गया जिसमें जॉन कमलाड विजेता रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि सतीश शर्मा के साथ रणदीप ठाकुर भारत सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे इसके अलावा पीटीएफ अध्यक्ष सुरेश तोमर और स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान दीप राम चौहान विशेष रूप से बच्चों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

5 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

5 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

6 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

6 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

8 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

8 hours ago