खेल जगत

700 किलोमीटर का सफर कर मनाली पहुंचे साइकलिस्ट

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
पैडल टू थीम को लेकर शिमला से शुरू हुआ साइकिल अभियान मनाली में संपन्न हो गया है। रविवार को स्पिति के कुंजम दर्रा, हिक्कम, सब्स ऊँके पोस्ट ऑफिस होते हुए चार साइकलिस्ट का दल मनाली पहुंचा। हिडिंबा मन्दिर में दर्शन करने के बाद इस अभियान को विराम दिया गया। 24 सितंबर को शिमला में राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया था। हिमालय को स्वच्छ रखने का संदेश देने और इक्को टूरिज़्म को बढ़ावा देने के मकसद से निकले दल ने 700 किलोमीटर की यात्रा के दौरान हीलिंग हिमाल्याज नामक संस्था के साथ मिलकर सफाई अभियान भी चलाया। बर्फबारी और बारिश के बीच भी उनकंसफ़र जारी रहा।

शिमला से किन्नौर, स्पिति होते हुए दल कुंजम दर्रा, अटल टनल पर कर रविवार दोपहर को मनाली पहुंचा। माता हिडिंबा के दर्शन करने के बाद इस अभियान को संपन्न किया गया। इस दल में तकनिकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव संदीप कुमार, ऊना के होटल कारोबारी राजेन्द्र मनन, कारोबारी जसवीर सिंह, मंडी के जसप्रीत पाल शामिल रहे। यह दल पिछले साल मनाली से कारगिल तक साइकिल पर सफर कर चुके हैं। दल के राजेन्द्र और जसवीर 60 वर्ष के हैं। इस उम्र में भी उनमें गजब का जज्बा देखने को मिला। जसप्रीत पॉल का सितंबर 2020 से शुरू हुआ साइकलिंग का यह सफर 2 मई 2023 तक 15,585 किलोमीटर तक पहुंच चुका है और इसमें उन्होंने साइकलिंग के माध्यम से 3,40,540 मीटर एलिवेशन गेन किया हैं। जो कि इतने कम समय में प्रदेश में अबतक का सबसे अधिक एलिवेशन हैं। विशेष सचिव संदीप कुमार ने बताया कि उनका अभियान सफल रहा। युवाओं को फिटनेस का संदेश देने, इको टूरिज्म को बढ़ावा और हिमालय को स्वच्छ रखना इस अभियान का  उद्देश्य रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

1 day ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

7 days ago