Uncategorized

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की महिलाओ को मिला सम्मान: खेमा दीपक

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

देश में महिला आरक्षण बिल यानि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मंजूरी मिल गई और अब यह अधिनियम कानून बन गया है। ऐसे में देश की 33% लोकसभा और विधानसभा सीटों पर महिलाओं को इसका सीधा फायदा मिलेगा। लेकिन कुल्लू में कांग्रेस के कुछ नेता इसे कांग्रेस पार्टी की देन बता रहे हैं जो कि सरासर गलत है। जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता खेमा दीपक ने बताया कि अगर कांग्रेस पार्टी ने यह बिल लाया था तो अपने समय में वह इसे मंजूरी क्यों नहीं दे पाए। आज केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे लोकसभा व राज्यसभा में पेश किया और सभी राजनीतिक दल ने इसका समर्थन किया। इससे पता चलता है कि इस बिल को लाने के लिए भाजपा ने ही प्रयास किया और भाजपा के प्रयासों से आज यह कानून बनाकर पूरे देश में लागू हो गया है। जिला बीजेपी महिला मोर्चा प्रवक्ता खेमा दीपक ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने यह बिल लाकर यह साबित कर दिया है कि वह महिला के हितों का ध्यान रखने वाली सरकार है। उन्होंने बताया कि इस कानून के लागू होने से लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। यह विधेयक लगभग 27 सालों से लटका पड़ पड़ा था। 12 सितंबर 1996 को इस बिल को संसद में पेश किया गया था। लेकिन यह पारित नहीं हो पाया था। आखिरी बार इस बिल को 2008 में संसद में पेश किया गया था लेकिन उसे दौरान भी यह पास नहीं हो पाया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में कार्य किया और आज यह बिल पास होकर कानून बन गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा व प्रदेश की जनता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन नाम से इस बिल को लोकसभा से पारित करवाया था। जहां पर इस पक्ष में 454 वोट मिले थे जबकि दो सांसदों ने ही इसका विरोध किया था। अब इस बिल के कानून बन जाने से देश भर में 33% महिलाएं लोकसभा व विधानसभा में अपनी भागीदारी दर्ज करवा सकेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

18 minutes ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago