राजनीति

जय आजाद जय पच्छाद रासुमासंदर जॉन की बैठक सम्पन्न

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

जय आजाद जय पच्छाद रासुमासंदर जॉन की बैठक क्षेत्र के कटाल में जॉन अध्यक्ष जाति राम कमल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हाल ही में भारी बारिश से प्रदेश में हुए जानमाल के नुकसान पर भी चर्चा की गई। मुसाफिर ने कहा कि क्षेत्र में वर्षा के चलते लोगों का भारी नुकसान हुआ है। जनता को राहत देने में तेज़ी लाने की सरकार से मांग की गई। उन्होंने कहा कि रासुमांदर क्षेत्र में ग्रामीण सड़के बंद पड़ी हुई है। जिन्हे खोलने के लिए पंचायतों को धन राशि उपलब्ध करवाने की मांग सरकार से की जायेगी।

नौहरा खड़ से पाब सड़क मार्ग को जल्द पूरा करने, देवठी मझगांव सहित अन्य विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को भरने की सरकार से मांग की गई। क्षेत्र के लिए वर्षो पूर्व निर्माधीन उठाई सिंचाई योजना को जल्द पूरा करने, सहित बंद पड़ी पेयजल योजनाओं को जल्द ठीक करने की मांग सरकार से की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल मुख्य मंत्री से मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य देवेंद्र शास्त्री, मंडल अध्यक्ष बेली राम शर्मा, बाबू राम शास्त्री, हरिदास बनोल्टा, प्रताप वर्मा, सोम दत शर्मा, केशवा नंद शर्मा, गीता राम वर्मासुरेंद्र कमल व दिनेश चौहान सहित युवा,महिलाए एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

1 day ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

1 day ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

6 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

7 days ago