Categories: Uncategorized

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट

सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटककर फंसे दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बचा लिया। दुर्गम रास्तों और घने अंधेरे के बीच पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों व्यक्तियों को सकुशल खोज निकाला।जानकारी के अनुसार, 10 और 11 अक्तूबर की मध्यरात्रि को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से पुलिस थाना चौपाल को सूचना मिली कि चूड़धार के दुर्गम वन क्षेत्र में दो लोग रास्ता भटककर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया।पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में दुर्गम जंगलों में तलाश अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 3 बजे कुल्लू जिले के 31 वर्षीय अजय कुमार को सुरक्षित खोज लिया गया। इसके बाद भी तलाश अभियान जारी रखा गया और सुबह करीब 5 बजे सिरमौर जिले के 22 वर्षीय नक्श ठाकुर को भी सकुशल ढूंढ निकाला गया।दोनों व्यक्तियों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें वे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। इसके बाद पुलिस टीम दोनों को सुरक्षित मंडाहलाणी ले गई और उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया। दोनों को सुरक्षित पाकर उनके साथियों ने चौपाल पुलिस का आभार व्यक्त किया।इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शिमला पुलिस ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं और ट्रैकिंग के शौकीनों से अपील की है कि दुर्गम क्षेत्रों में यात्रा करते समय निर्धारित और सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल करें। अनजान रास्तों पर जाने से बचें तथा ट्रैकिंग के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचा जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 hours ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

11 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago