मुख्य समाचार

डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में गांधी जयंती पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके मनाया गया । सर्वप्रथम प्रातः काल विद्यालय परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । इसमें विद्यालय के सभी अध्यापकों तथा नवम से 12वीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया । हवन के उपरांत महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी को प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापकों ने पुष्पांजलि समर्पित की। विद्यालय में बनाए गए विभिन्न संगठन जैसे एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, इको क्लब ने अलग-अलग क्रियाकलाप करके इस विशेष दिन को सजीव रूप प्रदान किया। एनएसएस तथा एनसीसी के छात्रों ने संयोजक शिक्षकों के साथ सिमसा गांव में स्वच्छता जागरूक अभियान रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से छात्रों ने लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। स्काउट एंड गाइड तथा इको क्लब के छात्रों ने विद्यालय में आपदा प्रबंधन पर पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और इको क्लब के छात्रों ने ‘बैस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ से निर्मित सामानों की प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी को सभी प्रत्यक्षदर्शियों ने खूब सराहा। विद्यालय में बने चार सदन आर्यभट्ट, दयानंद, हंसराज तथा टैगोर सदन के छात्रों ने आपदा प्रबंधन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन से आरब तथा मनीष प्रथम स्थान पर रहे, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शाव्या, द्वितीय स्थान पर मीनल तथा तृतीय स्थान पर नैंसी रही। बैस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर परिणीता, द्वितीय स्थान पर तेंजिन लाडोन तथा तृतीय स्थान पर सारिका रही।


विद्यालय के प्रधानाचार्य आर एस राणा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने डीएवी परिवार की ओर से सभी को गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की बधाई दी। उन्होंने सभी छात्रों को गांधी जी की जयंती पर अपने आप तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का प्रण लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही जीवन में सफलता का मूल आधार है। अपने जीवन में नियमों का पालन करने वाला तथा स्वच्छता को अपने जीवन की दिनचर्या बनाने वाला व्यक्ति जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त करता है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

किराए के कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

5 hours ago

हिमाचल के इन जिलों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री तक गिरा

( ब्यूरो रिपोर्ट ),  हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…

22 hours ago

धर्मपुर में टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…

1 day ago

कड़ा और कृपाण पहनने पर सिख युवक को परीक्षा से रोकने पर गुरमीत सिंह ने उठाए सवाल

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…

1 day ago

परवाणू में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, आल्टो गाड़ी से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…

1 day ago