Uncategorized

राजगढ़ क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएग – हर्षवर्धन चौहान

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पच्छाद विधानसभा प्रवास के दौरान आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह राजगढ़ में क्षेत्र के लोगों की समस्यायें सुनी। इस दौरान राजगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गावों से आए लोगों ने अपनी निजी समस्याएं रखी | वहीं विभिन्न पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों ने मंत्री से मिलकर उन्हें अपने-अपने पंचायतों से संबंधित समस्याओं  से अवगत करवाया। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकतर मामलों का मौके पर ही निपटारा किया और शेष समस्याओं को निपटारे के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि देश के अन्य राज्यों के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं है और सिरमौर जिले में भी अनेक पयर्टक स्थल हैं ऐसे है जहां साल भर पर्यटकों की आमद रहती है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है और इस क्षेत्र को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने राजगढ़ क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रशासन के अधिकारियों को ज़मीन तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित होने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय लोगों को घर द्वारा पर ही रोजगार का लाभ भी मिलेगा।  

इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी पुष्प भेंट किए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सिरमौर आनन्द परमार, मंडल  अध्यक्ष पच्छाद जय प्रकाश चौहान, महासचिव  प्रदेश कांग्रेस कमेटी अरूण मैहता, प्रभारी पच्छाद मंडल अजय कंवर, पुलिस उप-अधीक्षक अरूण मोदी, तहसीलदार उमेश शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सत्ती, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. नन्द किशौर व डॉ. अनु सहित विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

10 minutes ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

4 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

4 hours ago