अपराध /दुर्घटना

शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में चिट्टे के तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में चिट्टे के तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है | ठियोग पुलिस को रोजाना कामयाबी मिल रही है, लेकिन चिट्टा का नशा रुकने का नाम नही ले रहा है | वहीं सबसे बड़ा सवाल ये भी बन गया है कि आखिर ये चिट्टा ऊपरी क्षेत्रों में कहा से आ रहा है ? और कौन युवाओं तक इस चिट्टे को पहुंचा रहा है | जिला शिमला का ज्यादातर युवा इसकी चपेट में कैसे आ रहा है| डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एक मामला सामने आया है, जिसमे ठियोग बाजार के बिलकुल नजदीक में फॉरेस्ट कॉलोनी रोड ठियोग के पास गश्त व चेकिंग के दौरान 3.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया | जिसमे 2 लोगो को पकड़ा गया है जिसमे विशाल पुत्र रमेश शर्मा गांव शिल्लू पोस्ट ऑफिस ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 23 वर्ष और तरुण शर्मा पुत्र ओम प्रकाश गांव पिंगी जुब्बर डाकघर और तेह ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 27 वर्ष है | पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है |

Himachal Darpan

Recent Posts

दरबार अम्बोआ में गौ रक्षा के लिए एक भव्य बैठक का आयोजन

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), गौ माता के ऊपर हो रहे आत्याचार को लेकर…

3 hours ago

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

19 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

1 day ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

1 day ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

2 days ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

2 days ago