मुख्य समाचार

राधाष्टमी पर्व पर मणिमहेश में मात्र 24 घंटे में 6 लाख 55 हजार 56 रू चढा चढ़ावा

भरमौर (महिंद्र पटियाल, संवाददाता),
विश्व -विख्यात पवित्र मणिमहेश यात्रा में गत वर्ष मणिमहेश न्यास को अलग-अलग दानपात्रों से निम्नलिखित राशि प्राप्त हुई, जिसमें राधाष्टमी पर्व की मणिमहेश मंदिर से मात्र 24 घंटे में 6 लाख 55 हजार 56 रू चढ़ावा चढा, जबकि संपूर्ण यात्रा के दौरान मणिमहेश डल झील दान पात्र से 1 लाख 70 हजार 148रू व गौरीकुंड दान पात्र से 30, 588रू व सुन्दरासी दान पात्र से 6 हजार 596 रू, धनछो दान पात्र से 26,133 व हडसर दान पात्र से 24,680 रु मणिमहेश न्यास को प्राप्त हुए हैं | सदस्य सचिव मणिमहेश न्यास एवं उपमंडल अधिकारी भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष सम्पूर्ण यात्रा के दौरान तीन लाख श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के चरणों में हाजिरी लगाई | भरमाणी माता मंदिर व चौरासी ऐतिहासिक मंदिरों के दानपात्रों के चढ़ावे की गिनती भी सोमवार को की जा रही है | उन्होंने कहा कि गत वर्ष की मणिमहेश यात्रा शांतिपूर्ण रही, जिसमें ट्रैफिक जाम न के बराबर रहा व यात्रा में केवल 3 लोगों की मौत हुई | बारिश बर्फबारी के दौर में भी मणिमहेश न्यास यात्रा के सफल आयोजन करने में सफल रहा |

Himachal Darpan

Recent Posts

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

44 seconds ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 minutes ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

24 minutes ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

30 minutes ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

57 minutes ago

ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स के सदस्यों ने मार्च माह में किया 37 यूनिट रक्तदान

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मार्च महीने में 37…

59 minutes ago