राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरगांव की छात्राओं ने खेल कूद प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन किया है | हाल ही में संपन्न हुई अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर चार छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसमें ताशील ठाकुर व सुहानी का चयन वॉलीबॉल में और प्रियांशी शर्मा व आशिमा का चयन बैडमिंटन में हुआ है | अंडर-14 में आठवीं कक्षा की छात्रा सानिया का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है | सानिया ने जिला स्तर पर शॉट फूट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है | यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने दी और उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी | उन्होंने विद्यालय ही नहीं बल्कि क्षेत्र का नाम रोशन किया है और साथ में ही शारीरिक शिक्षक बृजभूषण और विद्यालय के डीपीई हरेंद्र अत्री को शुभकामनाएं दी |
ब्यूरो रिपोर्ट। औद्योगिक शहर परवाणू के समीप कामली पंचायत स्थित कौशल्या डैम में बुधवार दोपहर…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…
रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…